कांग्रेस नेता का बड़ा आरोप, भाजपा सरकार ने वो किया जो 70 सालों में किसी ने नही किया!

कांग्रेस नेता का बड़ा आरोप, भाजपा सरकार ने वो किया जो 70 सालों में किसी ने नही किया!



कांग्रेस कर्मचारियों के घर आयकर के छापे!!


दिल्ली।। पूर्व केंद्रीय मंत्री व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता आनंद शर्मा ने कांग्रेस कार्यालय में पत्रकारों से बात करते हुए भाजपा सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि हम पहले से कहते रहे हैं कि भाजपा बदले की भावना से विपक्षी नेताओं को परेशान कर रही है।


लेकिन अब सरकार इससे भी आगे निकल गयी है। उन्होंने कहा कि आज सुबह से सरकार के इशारे पर आयकर विभाग द्वारा कांग्रेस कार्यालय में एकाउंट सेक्शन में काम करने वाले कर्मचारियों के घरों पर छापे मारे जा रहे हैं। श्री शर्मा ने बताया कि कांग्रेस पार्टी के कर्मचारियों और उनके परिवार वालों को परेशान किया जा रहा है।


कांग्रेस नेता ने कहा कि देश के इतिहास में इसका दूसरा उदाहरण नही मिलता है कि सरकार प्रतिशोध की राजनीति करते करते इस स्तर तक गिर जाए। उन्होंने कहा कि वेतन पाकर किसी भी राजनैतिक दल के दफ्तर में काम करने वालों को प्रताड़ित करना निंदनीय है।


उन्होंने बताया कि आज कांग्रेस का एकाउंट्स डिपार्टमेंट बंद है। भाजपा सरकार असली मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए ये सब कर रही है।